spot_img
Homeउत्तर प्रदेशएसपी ने दिया नए साल का तोहफा

एसपी ने दिया नए साल का तोहफा

  • लोगों का खोया मोबाइल लौटाया।

फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर में एसपी राजेश कुमार सिंह ने आज नए साल के पहले दिन लोगों को ऐसा तोहफा दिया जिसने सभी के चेहरे पर खुशी ला दी है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने दस लाख से अधिक कीमत के 51 एंड्रॉयड स्मार्टफोन उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। बतादें कि एंड्राइड मोबाइल फोन जिले के अलग-अलग जगहों से चोरी हुए थे तो कुछ फोन गिर गए थे, लोगों ने अपने फोन खोने की शिकायत और उनके एम आई नंबर के साथ पुलिस को कंप्लेन दर्ज कराई थी, तभी से एसपी राजेश कुमार सिंह ने इन फोन को सर्विलांस पर लगाकर इनकी खोजबीन शुरू कर दी थी। नए साल के पहले दिन एसपी के हाथों से अपना खोया हुआ फोन पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी, पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने 10 लाख से अधिक कीमत के 51 एंड्राइड मोबाइल फोन लोगों को सौंप दी है, माय फोन पाकर लोगों ने एसपी और पुलिस विभाग का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि पुलिस की नई पहल का नतीजा है कि उन्हें उनके मोबाइल फोन दोबारा मिले है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com