spot_img
Homeमुंबईमीरा रोड के लोगों को नही जाना पड़ेगा ठाणे

मीरा रोड के लोगों को नही जाना पड़ेगा ठाणे

  • ८ मार्च से शुरू होगा नया न्यायालय

भायंदर (सं. भा.) : भायंदर – मीरा रोड में बनी नई न्यायालय इमारत में ८ मार्च से विधिवत कामकाज शुरू हो जाएगा। यह न्यायालय मीरा-भायंदर व ठाणे के न्यायिक क्षेत्र के मामलों को तेजी से निपटाने में मदद करेगा। आवश्यक पदों और आर्थिक स्वीकृति में देरी के चलते न्यायालय का उ‌द्घाटन लंबे समय से रुका हुआ था। अब राज्य सरकार द्वारा सितंबर २०२३ में न्यायाधीशों और कर्मचारियों की नियुक्तियों को मंजूरी देने और हाल ही में विधिमंडल सत्र में आर्थिक मंजूरी मिलने के बाद इस न्यायालय के संचालन का मार्ग साफ हो गया है।

इस कोर्ट में छह कोर्ट रूम हैं, जिनमें से चार कोर्ट रूम में फिलहाल कामकाज शुरू होगा। न्यायालय में ५ लाख रुपए तक के दीवानी मामलों और फौजदारी प्रकरणों की सुनवाई होगी। मीरा-भायंदर क्षेत्र के सभी मामले, जो अभी ठाणे कोर्ट में चल रहे हैं, उन्हें मीरा रोड न्यायालय में स्थानांतरित किया जाएगा। ठाणे कोर्ट में चल रहे लगभग ५० प्रतिशत मामले मीरा- भायंदर क्षेत्र से संबंधित है। मीरा रोड न्यायालय से ठाणे कोर्ट का भार कम होगा।

न्याय और प्रगति का प्रतीक बनेगा न्यायालय

‘मीरा रोड में न्यायालय का संचालन शुरू होना, मीरा- भायंदर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इससे स्थानीय निवासियों को न्याय की बेहतर सुविधा मिलेगी। ठाणे कोर्ट पर दबाव कम होगा और लंबित मामलों का निपटारा तेजी से होगा। ।
मीरा रोड निवासी आशीष पांडेय का कहना है कि यह न्यायपालिका की एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे क्षेत्रीय विवादों को सुलझाने में आसानी होगी। साथ ही, गरीब व आम नागरिकों को मीरा रोड पर ही न्यायिक सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनका समय और धन बचेगा। हम छोटे कारागार की स्थापना के लिए भी प्रयासरत है, ताकि पुलिस बल का बेहतर उपयोग हो सके। यह न्यायालय न्याय और प्रगति का प्रतीक बनेगा।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com