spot_img
Homeमुंबईपिकनिक के नाम पर लाखों की ठगी

पिकनिक के नाम पर लाखों की ठगी

वसई (सं. भा.)। माणिकपुर पुलिस स्टेशन के अंबाड़ी में एक वर्ल्डटूर कंपनी द्वारा लोगों से टूर के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी किये जाने की शिकायत पर पुलिस ने ७ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मालिक सहित ७ अरेस्ट

शिकायत पर पुलिस ने गिरपÌतार कर आगे की जांच कर रहा है, जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा के पास अंबाड़ी रोड, वसई पश्चिम में वर्ल्ड टूरियों कंपनी के मालिक मनोज वेलतचंद मिश्रा ने ६ पार्टनरों के साथ मिलकर वर्ल्डटूर का व्यवसाय चलाया है।

कंपनी देश और विदेशों में अलग-अलग तरह के पैकेज पर वर्ल्डटूर कराने का झांसा देकर लोगों से मेंबर शिप के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। अश्विन तंगच्चन (२८) ने मार्च २०१९ ने वर्ल्ड टूरियों में रकम भरकर सदस्यता ली।

बताया गया कि कंपनी सभी मेम्बरों को ६ दिन का विदेश में टूर साथ में होटेल में रहना-खाना आदि दिया जाता है। तीन महीने के बावजूद कंपनी ने वर्ल्डटूर नहीं कराया और न ही पैसे वापस किये। फंसे सभी लोगों ने माणिकपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com