spot_img
Homeमुंबईपिता को दूसरी महिला से था प्यार, हत्या करने वाले बेटे सहित...

पिता को दूसरी महिला से था प्यार, हत्या करने वाले बेटे सहित तीन गिरफ्तार

मुंबई (सं.भा.)। गोरेगांव में एक हृदय विदारक वारदात सामने आयी है। मां के साथ छल का बदला एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता की बेरहमी से हत्या के दिया।

आरे पुलिस ने बेटे अजय पांडे (१९) सहित तीन आरोपियों को गिरपÌतार किया है। पुलिस की पुछताछ में अजय ने पिता रमाई पांडे (४५) की हत्या का खुलासा किया।

गोरेगांव (पूर्व) के उडपी होटल के नजदीक गुजरात कंपाउंड में रमाई प्रसाद पांडे बेटे अजय के साथ रहते थे। रमई सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। बुधवार की रात १०:३० बजे आरे पुलिस को सूचना मिली कि गोरेगांव (पूर्व) आरे कालोनी में मार्डन बेकरी के पास एक व्यक्ति को खून से लथपथ पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और खून से लथपथ व्यक्ति को पास अस्पताल में ले गए।

१दर्जन से अधिक किया था वार

वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति के गले, सीने एवं पेट पर धारदार हथियार से एक दर्जन से अधिक वार किया गया था। इतनी बेरहमी से मारा गया था कि उसे देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल मिला, जिसके जरिए मृतक की पहचान रमाई प्रसाद पांडे के रुप में हुई। आरे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। परिमंडल – १२ के पुलिस उपायुक्त विनाय कुमार राठोर के मार्गदर्शन से आरे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजया लक्ष्मी हिरेमठ की टीम ने मामले की जांच शुरु की। पुलिस को रमाई के मोबाइल से उनके बेटे अजय का नंबर मिला। पुलिस ने उसे पिता की हत्या किए जाने की सूचना दी। वह आरे पुलिस स्टेशन पहुंचा। पिता की हत्या किए जाने के बावजूद अजय के चेहरे पर कोई दुख का भाव नहीं दिखायी दिया। पुलिस को बेटे अजय की स्थिति संदिग्ध लगी। पुलिस की जांच अजय के इर्द गिर्द ही घूम रही थी, क्योंकि रमाई के मोबाइल पर अंतिम काल बेटे अजय का ही आया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com