spot_img
Homeमुंबईविदेश से ही जनता की नब्ज़ टटोल रहे पीयूष गोयल

विदेश से ही जनता की नब्ज़ टटोल रहे पीयूष गोयल

  • दिल्ली-मुंबई के बीच वर्चुअल ‘जनता दरबार’ से सुलझाई समस्याएं

मुंबई (सं. भा.) दिल्ली में बैठकर और विदेश दौरे पर रहते हुए भी केंद्रीय मंत्री और उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से लगातार जुड़े हुए हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की जन समस्याओं के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘जनता दरबार’ लगाया। इस जनता दरबार में उन्होंने एक-एक व्यक्ति की समस्या को सुना और तुरंत अधिकारियों को फोन लगाकर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए. इस वर्चुअल दरबार के माध्यम से दर्जनों नागरिकों की शिकायतें मौके पर ही सुलझा दी गई।


आयोजित इस जनता दरबार में, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष बाला तावड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश खणकर, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, पूर्व नगरसेवक शिवकुमार झा, महासचिव बाबा सिंह, निखील व्यास, सरद साटम, नीलाबेन सोनी राठौड़, और उत्तर मुंबई भाजपा प्रसिद्धि प्रमुख सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जनता दरबार में आए लोगों का मार्गदर्शन किया।
आपको बता दें कि पीयूष गोयल द्वारा रखे गए इस जनता दरबार में परिवर्तन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी के साथ स्थानीय सोसाइटियों के लोग भी गए थे, जिनमें शांति अपार्टमेंट के एडवोकेट पी.वी. साटम और छेड़ा कॉम्प्लेक्स से जगदेव पवार, नीलम दुबे, सिद्धार्थ सोनावले और जितेंद्र जोशी शामिल थे। इन सभी ने चारकोप को गांव के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें बस स्टॉप के पास जमा होने वाला कचरा, खुलेआम सड़क पर नशेड़ियों द्वारा शराब पीना और हॉकर्स की समस्या प्रमुख थी। गोयल ने इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आर/साउथ वार्ड के उपायुक्त को फोन लगाया और तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया।
केंद्रीय मंत्री एवं सांसद पीयूष गोयल ने इस अवसर पर सैकड़ों नागरिकों से सीधे संवाद किया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष दीपक (बाला) तावड़े ने पहले ही सभी नागरिकों से प्राप्त समस्या और कार्य संबंधी आवेदन पीयूष गोयल को भेज दिए थे। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली इस वर्चुअल बैठक में अपने नेता से सीधे बात कर नागरिकों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की।
मालाड मालवणी और चारकोप से लेकर दहिसर तक सभी विधानसभाओं के कई मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने पूरे लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आने वाली समस्याओं का निवारण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com