spot_img
Homeमुंबईभायखला से शुरु होगा 'फूड ऑन व्हील' सेवा

भायखला से शुरु होगा ‘फूड ऑन व्हील’ सेवा

मुंबई (सं. भा.) मुंबईकर जल्द ही सड़कों पर फूड ऑन व्हील के जरिए सस्ता और ताजा खाने का लुत्फ उठा सकेंगे। इसकी शुरुआत भायखला से होगी। बीएमसी ने इसके लिए 6 वाहनों की खरीदी को मंजूरी दी है। इस पर एक करोड़ रुपये भा खर्च होंगे। मुंबई में 50 स्थानों पर यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसका मकसद मुंबई में नाइट लाइफ को बढ़ावा देना है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि फरवरी, 2023 में इसके लिए टेंडर जारी किया गया था। तीन कंपनियों में से एक को जिम्मेदारी दी गई है। एक वाहन की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि भायखला में स्टेशन के बाहर, रानीबाग, लेवलेन एरिया, मजगांव आदि में यह सुविधा मिलेगी। फूड ट्रक वितरण में बेरोजगार, महिला बचत गट और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

6 जोन में 7-7 स्थानों पर सुविधा मुंबई में प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे बीकेसी, नरीमन पॉइंट, फ़ोर्ट, गेटवे ऑफ़ इंडिया, गिरगांव चौपाटी, जुहू, दादर और स्कूल, कॉलेज के पास फूड ट्रक लगाने की अनुमति दी जाएगी। बीएमसी मुंबई के सभी 6 जोन में 7-7 स्थानों पर फूड ट्रक लगाने की परमिशन है। जोन 2 8 स्थानों पर फ़ूड ट्रक लगाने की अनुमति दी जाएगी।

ऐसे होंगे नियम

  • जिन 50 जगहों पर फूड ट्रक की अनुमति है, वहां दो ट्रकों के बीच 15 फुट का अंतर रखना जरूरी है।
  • अस्पताल, रेलवे, मेट्रो, मोनो रेल सहित किसी भी फायर स्टेशन, पुलिस स्टेशन से 150 मीटर की दूरी रखनी होगी।
  • किसी हॉटेल से 200 फीट का अंतर रखना होगा।
  • एक बार में तीन साल के लिए जगह की मंजूरी होगी।
  • फूड ट्रक लगाने के लिए इच्छुक को ई टेंडर भरना होगा।
  • भाड़े की राशि रेडीरेकनर दर के हिसाब से तय होगी।
  • 1 लाख रुपये डिपॉजिट देना होगा। स्थानीय वॉर्ड के हेल्थ विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com