spot_img
Homeमुंबईपुलिस ने बचाई युवती की जान

पुलिस ने बचाई युवती की जान

नवी मुंबई (सं. भा.) । पारिवारिक कारणों से तंग आकर एक युवती ने बिल्डिंग के छत पर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ कर आत्महत्या करने की कोशिस की लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे बचा लिया गया।  फिल्मी अंदाज में वाशी पुलिस ने आत्महत्या करने जा रही युवती को बचा लिया है। पुलिस ने बड़े ही सूझबूझ से महिला को कूदने से रोक लिया। युवती आत्महत्या क्यों करना चाहती थी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की मुहिम रंग लाई और महिला को आत्महत्या करने से बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को सेक्टर-17 स्थित जय जवान सोसायटी इमारत की पानी की टंकी पर युवती चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इसकी जानकारी इलाके के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी और फिर मौके पर वाशी पुलिस पहुंच गई। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी उसे बचाने के लिए पहुंची। एक महिला पुलिसकर्मी और दूसरे लोग युवती को बातचीत में उलझाकर रखते हैं। इतने में अचानक पीछे से एक कॉन्स्टेबल आता है और युवती को पकड़कर वहीं पर गिरा देता है। इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल आकर उसे पकड़ लेती है। आत्महत्या की कोशिश करने वाली युवती सोनल द्विवेदी है उसी बिल्डिंग में रहती है। युवती को पुलिस थाने में ले जाकर समझा बुझाकर उसके घर पर भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com