spot_img
Homeमुंबईचीनी साइबर ठग के एकाउंट से रकम वापस लाने में सफल रही...

चीनी साइबर ठग के एकाउंट से रकम वापस लाने में सफल रही पुलिस

मीरा रोड (सं. भा.) चीनी साइबर ठग के एकाउंट से रकम वापस लाने में पुलिस सफल रही है। क्रिप्टो करेंसी खरीदने के मामले में साइबर ठगी का शिकार हुए मीरा रोड के योगेश जैन की 36 लाख रुपए रकम चीन के एक नागरिक से वापस प्राप्त करने में मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के साइबर सेल को सफलता मिली थी। साइबर ठगी से विदेश में चली गई इतनी बड़ी रकम वापस प्राप्त करने की यह पहली घटना थी, जिसकी दखल गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर आई 4सी ने दखल ली थी और मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की साइबर सेल ने यह सफलता कैसे प्राप्त की? इसका प्रेजेंटेशन देश के सभी साइबर सेल थानों और जांच एजेंसियों को करने का आग्रह किया था। शनिवार शाम 4 बजे पुलिस आयुक्तालय के जरिए इस अभियान का ऑनलाइन प्रस्तुति करण किया गया, जिसे देश भर के 300 से अधिक साइबर पुलिस थाने, केंद्रीय व राज्य की प्रमुख जांच एजेंसियां ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com