spot_img
Homeउत्तर प्रदेशचुनाव में दुरुस्त असलहों से लैस रहेगी पुलिस

चुनाव में दुरुस्त असलहों से लैस रहेगी पुलिस

उन्नाव (सं. भा.) : चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने में पुलिस कमजोर न पड़े इसे देखते हुए उसे पूरी तरह से तैयार करने में शासन-प्रशासन व पुलिस विभाग सजग है। इसमें विभाग के पास उपलब्ध असलहों को भी तैयार किया जा रहा है। इसे देखते हुए रविवार को केंद्रीय भंडारण सीतापुर से एएसपी ने पुलिस लाइंस पहुंचकर असलहों को देखा और कमी मिलने पर उनकी मरम्मत के निर्देश दिए।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शासन व प्रशासन की ओर से तेज कर दी गई हैं। इसमें पुलिस की अहम भूमिका रहती है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने में पुलिस को हर समय तैयार रहना होता है। उपद्रवियों से निपटने में पुलिस को आधुनिक व दुरुस्त असलहों की आवश्यकता पड़ती है। इसे देखते हुए रविवार को एएसपी केंद्रीय भंडार सीतापुर आशीष राठौर पुलिस लाइंस उन्नाव पहुंचे। उन्होंने वहां के क्वाटर गार्ड स्थित शस्त्रागार के सभी प्रकार के असलहों का निरीक्षण किया। साथ ही जो भी असलहे मरम्मत लायक थे। उन्हें दुरुस्त कराने की भी प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान सीओ लाइन आशुतोष व प्रतिसार निरीक्षक राज कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com