spot_img
Homeमुंबईमालाड में प्रतापगढ़ परिवार का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

मालाड में प्रतापगढ़ परिवार का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

  • IAS योगेश मिश्र और राजा अनिल सिंह सम्मानित

मुंबई ( सं. भा.) प्रतापगढ़ राजघराने के राजा अनिल प्रताप सिंह के मुंबई प्रवास के दौरान ‘सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार’ के तत्वावधान में मालाड पश्चिम के होटल बालाजी के सभागृह में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतापगढ़ के आईएएस अधिकारी योगेश मिश्र, अभिनेता रवि त्रिपाठी तथा अभिनेत्री स्मिता सिंह, समाजसेवी विजय नारायण मिश्र ‘पंडित’ का भी सम्मान किया गया। परिवार के डॉ. अमर मिश्र एवं उनकी मित्र मंडली के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एड विनय दुबे, अरविंद शुक्ल, संजय तिवारी, संतोष शुक्ल, मुन्ना पांडेय, भानु प्रताप सिंह, कृपा शंकर पांडेय, एड रमेश त्रिपाठी, राजेश सिंह, आनंद सिंह, संजय तिवारी सफल, पवन पांडेय, दिवाकर पांडेय आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com