spot_img
Homeमुंबईसमुद्र की कड़ी हुई सुरक्षा!

समुद्र की कड़ी हुई सुरक्षा!

  • कोस्टल पुलिस हुई चौकन्नी

मुंबई (सं. भा.) : कोस्टल सिक्युरिटी यानी सागर किनारे की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए मुंबई पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। सूत्र बताते हैं कि सागर तटों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। नॉर्थ रीजन से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सागर तटों से जुड़े हुए मच्छीमार कॉलोनियों में पुलिस की विशेष टीमें जाकर वहां के लोगों से बातचीत कर रही हैं। उनसे संपर्क साध रही हैं और उनके साथ पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर शेयर कर रही हैं। इसका मकसद अरब सागर से सटे तटों पर होने वाले अवांछित हरकतों पर नजर रखना है।

इस पहल के जरिए स्थानीय लोगों को अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना वह अविलंब पुलिस कंट्रोल  रूम को दे सकते हैं या फिर स्थानीय पुलिस थाने को सूचित करना है। इसके अलावा सागर तट के किनारे जो वॉच टावर बनाए गए हैं, उसके जरिए भी निगरानी की जा रही है। वहां पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर उसके जरिए समंदर में होने वाले हलचल पर निगाह रखी जा रही है। मुंबई में जो भी चौपाटी हैं, उन के आसपास भी पुलिस की चौकियां बनाकर उसके जरिए सागर में होने वाली गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मच्छीमार नौकाओं के जरिए भी पुलिसकर्मी सादा ड्रेस में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटे हुए हैं। सागरीय पुलिस को विशेष तौर पर कोस्टल सिक्यॉरिटी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि मुंबईपुलिस के तहत माहिम और गोराई में सागरीय पुलिस थाना बनाया गया है, जिसे पोर्ट जोन के डीसीपी नेतृत्व करते हैं। चूंकि, 26/11 का आतंकी हमला समंदर के रास्ते से मुंबई पर किया गया था। इसलिए मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना मुंबई पुलिस के लिए प्राथमिकता है। इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है। हाल ही, मुंबई में आतंकी हमले की धमकी और कोस्टल रोड एवं अन्य निर्माण कार्य होने के मद्देनजर भी सागरीय सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com