- तिहाड़ जेल में है बंद
- मालाड में लगा जन्मदिन का बैनर
- 6 गिरफ्तार
मुंबई (सं. भा.): अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन इन दिनों दिल्ली के तिहाड़ जेल के स्पेशल सेल में बंद है। दूसरी ओर डॉन के जन्मदिन का बैनर मुंबई के मलाड पूर्व, गणेश मैदान, तानाजी नगर स्थित कुरार विलेज में लगाया गया। डॉन छोटा राजन उर्फ नाना के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किए जाने की बात भी बैनर में छपी गई थी। यह कबड्डी स्पर्धा 14 व 15 जनवरी 2023 को शाम 6:00 बजे रखा गया था। सीआर सामाजिक संघटना महाराष्ट्र राज्य मुंबई की तरफ से लगाया गया बैनर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ । पोस्टर वायरल होने के बाद कुरार पुलिस हरकत में आई और तुरंत इस बैनर को उतरवा दिया।




जोन 12 की डीसीपी स्मिता पाटिल के अनुसार इस मामले में 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस सीआर सामाजिक संघटना महाराष्ट्र राज्य के पदाधिकारियों के डॉन छोटा राजन से कनेक्शन की जांच कर रही है।
पकड़े गए आरोपियों में 1)सुरेश घाडीगॉवकर 2)ज्ञानेश्वर सदाशिव गोले,3)गौरव हनुमंत चौहान,4)विद्याताई कदम,5)दीपक दत्तु सकपाल,6) सागर ज्ञानेश्वर गोले. सभी कुरार विलेज की हद में रहने वाले हैं। पुलिस जाँच में जुटी है।



