spot_img
Homeमुंबईबुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम

बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम

मुंबई (सं. भा.)। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कांदिली पश्चिम इरनीवाडी रोड नंबर 2 स्थित आरपीआई के कार्यालय पर किया गया। इस दौरान भगवान बुद्ध और बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बुद्ध वंदना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश झाल्टे ने कहा कि महात्मा बुद्ध का मार्ग ही हमें प्रकाश की ओर प्रशस्त करता है । और भगवान बुद्ध के उपदेश को विश्व के लिए कल्याणकारी बताया । साथ ही बुद्ध के मार्ग का अनुसरण करने की अपील किया । इस दौरान आमंत्रित लोगों को खीर वितरित की गई । इस अवसर पर बाबा बनसोडे,दादा झाल्टे,किशोर खंडागडे,ज्योति चंदन और निवेद्र काथे और भाजपा के नंदकुमार सावंत के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com