- उत्तर प्रदेश सरकार की अनोखी पहल
राहुल मिश्रा/ उन्नाव : उत्तर प्रदेश में घने कोहरे से हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतू उत्तर प्रदेश सरकार ने अनोखी पहल की है। इस पहल के तहत सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें PWD विभाग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने जनवरी 5 से फरबरी 4 तक सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने का बीड़ा उठाया है जिसके अंतर्गत मार्ग में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अनूठी पहल की जा रही है साथ ही मुख्य मार्गों में बैनर लगा कर राहगीरों को पैम्पलेट बाट कर जागरुक किया जा रहा है।

एक माह तक चलाये जा रहे इस सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रदेश सरकार की लोकनिर्माण विभाग उन्नाव प्रान्तीय खंड के पदाधिकारियों ने जीवन रक्षक के रूप में कार्यक्रम को दिशा दशा दे कर नई चेतना जगाई। साथ ही सरकार की विचारधारा को जन जन तक पहुँचगने का कार्य किया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता एवम जन सूचना अधिकारी एच एन मिश्र- शाहनूर रहमान ई.ए के मिश्र , अरुण कुशवाहा, लिपिक शिवनंदन आदि उपास्थि रहे।


