मुंबई (सं. भा.)। मालाड पश्चिम स्थित मालवणी चर्च के पास चिकू वाड़ी में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगी थी। आग की भव्यावहता का अंदाजा इसी से लाया जा सकता है कि उसकी उंची उठ रही लपटों को मालवणी चर्च स्कूल के पास से ही देखा जा सकता था। का@ल आने के बाद एक तरफ फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने की कोशिश में जूटे थे तो उसी दौरान हुई बरसात ने यह काम आसान कर दिया।
फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार चिकू वाडी के पास मास्टरजी कंपाउंड में एक बड़ा गोदाम बना था। उसमें प्लास्टिक और फायबर के सामान रखे हुए थे। रविवार की रात को साढ़े नौ बजे के करीब उक्त गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मालवणी फायर ब्रिगेड के ४ फायर वाहन सहित ४ पानी के टैंकर का इस्तेमाल किया गया। इस अगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है। आग लगने की जांच मालवणी पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड के अधिकारी कर रहे हैं।


