spot_img
Homeमुंबईभीड़ और गर्मी से मिलेगी निजात गोरेगांव हार्बर लाइन पर बढ़ेंगी एसी...

भीड़ और गर्मी से मिलेगी निजात गोरेगांव हार्बर लाइन पर बढ़ेंगी एसी सेवाएं

मुंबई (सं.भा.): मुंबई की लोकल ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भीड़, उमस और लंबी यात्रा के बीच अब हार्बर लाइन पर सफर और अधिक आरामदायक होने वाला है। मध्य रेलवे हार्बर लाइन पर एक और एसी लोकल शुरू करने की तैयारी में है। यह एसी सेवा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से गोरेगांव के बीच चलाई जाने की योजना है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

रेलवे को जल्द ही दो अतिरिक्त एसी लोकल रेक मिलने वाले हैं। इन्हीं रेक के आधार पर सीएसएमटी-गोरेगांव मार्ग पर फिलहाल चल रही नॉन एसी लोकल की जगह एसी लोकल संचालित करने की तैयारी है। गौरतलब है कि वर्तमान में हार्बर लाइन पर सीएसएमटी-पनवेल मार्ग के बीच 14 एसी लोकल सेवाएं चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन 26 जनवरी 2026 से शुरू किया गया था और इन्हें भी नॉन एसी सेवाओं के स्थान पर ही चलाया जा रहा है। यदि सीएसएमटी-गोरेगांव रूट पर एसी लोकल शुरू होती है तो पश्चिम उपनगरों से हार्बर लाइन के जरिए सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। अब यात्रियों की नजर रेलवे की आधिकारिक घोषणा और समय-सारिणी पर टिकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com