मुंबई (सं. भा.) । इस समय देश के अनेक राज्यों में बर्ड फ्लू का खतरा छाया हुआ है बड़ी संख्या में पक्षियों के मरने से प्रशासन परेशान दिखाई दे रहा है देश में बर्ड फ्लू का बढ़ता दायरा चिंता का विषय बनता जा रहा है. संक्रमित इलाकों में पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुंबई में बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच पुणे जिले में कल 5,557 पक्षियों को मार दिया गया. पुणे के खंड विकास अधिकारी ने कहा कि 15 जनवरी को बर्ड फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर ने साइट के एक किमी के दायरे में पक्षियों को मारने का आदेश दिया. साथ ही यहां 21 दिनों के लिए मुर्गों की बिक्री और आयात पर बैन लगा दिया गया.
मराठवाड़ा क्षेत्र में परभणी और बीड जिलों के दो गांवों में मृत मुर्गियों के नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि के बाद शनिवार को 2,000 से अधिक पक्षियों को मारा गया. महाराष्ट्र के लातूर, परभणी, नांदेड़, पुणे, सोलापुर, यवतमाल, अहमदनगर, बीड और रायगढ़ जिलों के पोल्ट्री फार्म में एविएन इन्फ्लुएंजा के मामलों की पुष्टि पहले ही हो चुकी है.


