spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईसड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक! जागरूकता अभियान के लिए सरकार ने...

सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक! जागरूकता अभियान के लिए सरकार ने खोला 25 करोड़ का खजाना

मुंबई (सं.भा.) राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़े स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके लिए परिवहन विभाग के लगभग 25 करोड़ रुपये के वार्षिक मीडिया प्लान को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। सरकार का मानना है कि सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक बनाकर दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

 

नई योजना के तहत टीवी, रेडियो, समाचार पत्रों, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश आम लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर भी विशेष फोकस किया जाएगा।

 

सरकार ने वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अधिकारियों का कहना है कि केवल कानून लागू करने से समस्या का समाधान संभव नहीं है, बल्कि जनभागीदारी और जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। इसी उद्देश्य से राज्यभर में व्यापक स्तर पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com