spot_img
Homeमुंबईलोकल से कटकर आरपीएफ जवान की मौत

लोकल से कटकर आरपीएफ जवान की मौत

मुंबई (सं. भा.) कहते है की सावधानी हटी दुघटना घटी ऐसा ही वाकया आरपीएफ जवान के साथ हुआ जब थोड़ी सी चूक उसके मौत का कारण बन गई।  पश्चिम रेलवे के बांद्रा एवं माहिम के बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के कांस्टेबल रामवीर सिंह गुर्जर लोकल की चपेट में आ गए. इस दुर्घटना में रामवीर सिंह की मौत हो गई.

एमएसएफ किरण  नैरपगार  ने बांद्रा लोकल पोस्ट में ऑन ड्यूटी तैनात बालासाहेब अहिरे को सूचना दी कि आरपीएफ स्टाफ जो  बांद्रा-माहिम के मध्य अपराध रोकथाम के लिए पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात हैं, उन्हें  चर्चगेट फास्ट लोकल ने  टक्कर मार दी है.ऑन ड्यूटी उपनिरीक्षक उदय सिंह, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.बताया गया कि ड्यूटी के दौरान रामबीर हार्बर डाउन लाइन के पास एक बाहरी व्यक्ति को पेशाब करते हुए देखा.

संदेह होने पर पटरी को पार करते हुए संदिग्ध व्यक्ति के पास पहुंचे और पाया कि वह व्यक्ति नशे की हालत में है और वह खुद को संभाल नहीं पा रहा है, कांस्टेबल रामवीर सिंह गुर्जर उसे सुरक्षित स्थान की तरफ ले जाने लगे,  इस दौरान अप थ्रू लाइन से गुजरने वाली विरार चर्चगेट फास्ट लोकल को आते देख, कॉस्टेबल रामवीर सिंह गुर्जर ने  उक्त  व्यक्ति को अपनी ओर खींचा परंतु  तेज गति से आ रही लोकल ट्रेन की चपेट में खुद आ गए.आरपीएफ कांस्टेबल की मौत की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. जांच पुलिस उपनिरीक्षक जी.डी गीता कर रहीं हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com