spot_img
Homeमुंबईसेफ्टी टैंक में उतरे ३ मजदूरों की, जहरीली गैस ने ले...

सेफ्टी टैंक में उतरे ३ मजदूरों की, जहरीली गैस ने ले ली जान, २ अरेस्ट, ७ की तलाश

नालासोपारा (सं. भा.) ३ अप्रैल की रत नालासोपारा (प.) इलाके में सेफ्टी टैंक की सफाई करने के दौरान ३ मजदूर की टैंक के अंदर दम घुटने से मौत हो गई थी।  पुलिस ने मामले में ९ से अधिक लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर ३ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश जारी है।  नालासोपारा पश्चिम  निलेमोरे गांव के व्यूह अपार्टमेंट में सेफ्टी टैंक की सफाई करने टैंक में उतरे सुनील चावरिया, बिका केसन बुंबक व प्रदीप सरवटे मियासन की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गयी।

उक्त मामले में शिकायतकर्ता सत्यवान बालेराम लोट (४०) की शिकायत पर पश्चिम पुलिस स्टेशन में आरोपी रमेश भवरलाल भोवरा (४३), पुष्कलाल शंकरलाल नहर (४१), अबु समद अबु सिद्धकी शेख (४१), सुरेश जैन, पुष्पक जैन, धर्मेश जैन, विनोद जैन, नन्दलाल दुबे व् तेज प्रकाश मेहता सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है, मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस निरीक्षक के अनुसार आरोपी रमेश भवरलाल भोवरा, अबु समद अबु सिद्दीकी शेख को गिरफ्तार कर लिया है. शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com