spot_img
Homeमुंबईसाहित्य संगम ने बहुभाषी कवि सम्मेलन में मृत्यु शाश्वत प्रसंग व भूमिति...

साहित्य संगम ने बहुभाषी कवि सम्मेलन में मृत्यु शाश्वत प्रसंग व भूमिति विमोचन का आयोजन किया

मुंबई(स भा): साहित्य संगम संस्था द्वारा आर. के. कॉलेज, बच्चानी नगर पुष्पा पार्क, मालाड (पूर्व) में 5 अक्टूबर को पुस्तक विमोचन समारोह एवं बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार व लेखक राजेश विक्रांत की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवासी कवि व साहित्यकार सुरेश चंद्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ अध्यक्ष, भारतीय- नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम मुख्य अतिथि रहे जबकि समाजसेवी आलोक द्विवेदी विशेष अतिथि रहे। सबसे पहले सुदाम रामभाऊ कटारे (राज्य स्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्राप्त) की पुस्तकों- मृत्यु: शाश्वत प्रसंग एवं भूमिति पाठ्यपुस्तक का विमोचन किया गया। इसके बाद डॉ कृपा शंकर मिश्र (वरिष्ठ कवि व संपादक), पंडित राम व्यास उपाध्याय (संस्कृत), जवाहरलाल ‘निर्झर’ (भोजपुरी) दिनेश बैसवारी, अवधी, कल्पेश यादव (बुंदेलखंडी), हरिश्चंद्र सिंह सत्यवादी (अवधी), व अनिल त्रिपाठी कड़क के साथ प्रशांत बचुते, भीमराव शिंदे व देविदास मोरे ने मराठी में काव्य पाठ किया।संचालन संस्थाध्यक्ष कवि राम सिंह बिखरे ने किया और आर के कॉलेज के प्रमुख आर के ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com