संवाददाता (नीरज सिंह) फतेहपुर जनपद के मलवाँ विकासखंड के ममरेजपुर, लक्ष्मणपुर, इब्राहिमपुर, गांव में समाजवादी पार्टी बिन्दकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र बहादुर उर्फ बच्चा सिंह दिल्ली में चल रहे किसान बिल के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को समर्थन कार्यक्रम में किसान बिल के खिलाफ किसानों को एकजुट कर भाजपा सरकार के खिलाफ तीखे सवाल किए पराली जलाने पर किसानों के ऊपर किए गए मुकदमे भाजपा सरकार की नीति वर ऋतिक को उजागर करती है समाजवादी पार्टी पराली जलाने के मुकदमे के खिलाफ हमेशा रही है जिसके चलते कई बार विधानसभा से लेकर विधानसभा के बाहर पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया है। उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण पर सरकारों की चुप्पी व पराली जलाने पर किए गए मुकदमे किसान विरोधी है। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में किसान भाजपा सरकार को कड़ा सबक सिखाएंगे और सत्ता से बेदखल करेंगे। किसानों के गुस्से का सामना सरकार को करना पड़ेगा नहीं तो किसानों की मांगे पूरी करनी पड़ेगी आखरी वह अंतिम लड़ाई तक समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। इस मौके पर अनिरुद्ध यादव विधानसभा अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी मोहम्मद दानिश मोहम्मद अमीन ,पूर्व प्रधान रामविशाल ,पूर्व प्रधान जागेश्वर लोधी, विजयकांत यादव शौकत अली फूल सिंह शिवराज यादव रामविशाल अनूप लोधी प्रमुख रूप से रहे मौजूद।


