spot_img
Homeमुंबईशराब विक्रेता उड़ा रहे हैं सरकारी आदेश की धज्जियां, अबकारी अधिकारी जाधव...

शराब विक्रेता उड़ा रहे हैं सरकारी आदेश की धज्जियां, अबकारी अधिकारी जाधव का मिल रहा है साथ

मुंबई (सं. भा.) : राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए मुंबई शहर में अघोषित लॉक डाउन लगा दिया है। लोगों के जीवन के लिए जरुरी चीजें बेचने वाले दुकानों के अलावा शराब विक्रेता दुकानदारों को होम डिलीवरी की छूट दी है। यह और बात है कि शराब दुकानदार राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शराब विक्रेता दुकानदारों में सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाने की हिम्मत अबकारी अधिकारी जाधव से मिली है। कांदिवली पश्चिम और चारकोप के शराब विक्रेता दुकानदारों का साफ कहना है कि जबतक जाधव इस क्षेत्र के अबकारी अधिकारी हैं तब तक वही हमारे लिए सरकारी आदेश या नियम हैं। उनके आशीर्वाद से ही हम होम डिलीवरी की जगह अपने दुकानों के आसपास ही लोगों को बिंदास शराब बेच रहे हैं।

गौरतलब है कि कांदिवली पश्चिम, रेलवे स्टेशन के पास मिनी वाईन शॉप, चन्देश्वर वाईन शॉप के अलावा चारकोप मर्केट स्थित त्रिमूर्ति वाईन शॉप के लोग खुलेआम अपने दुकानों के बाहर ग्राहकों को शराब बेचते देखे जा सकते हैं। विश्वस्त सूत्रों की माने तो ऊपर उल्लेखित तीन वाईन शॉप में से दो दुकानों पर अबकारी अधिकारी जाधव विशेष रुप से मेहरबान दिखाई पड़ते हैं। अबकारी अधिकारी जाधव ने कितनी संपति अर्जित कर रखी है इसकी जांच करने की मांग जल्द ही परिवर्तन फाऊंडेशन संस्था सरकार से करेगी !

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com