- पुलिस ने चोर को धर दबोचा।
राहुल मिश्रा / कानपुर: बिधनू थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में बीते मंगलवार की रात को बाबा पातालेश्वर महादेवन मंदिर के गुंबद पर लगया जाने वाला कलश और त्रिशूल चोरी हो गया। इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले जिसके फुटेज में चोरी चोरी करते हुए साफ देखा जा रहा था। मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर मंदिर परिसर के पड़ोस में ही रहने वाले अंकित नामक चोर को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मंदिर परिसर से चोरी हुआ माल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 40 कलश और पांच त्रिशूल बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी हुआ माल बरामद कर लिया गया है, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया जाएगा।



