spot_img
Homeमुंबईडोंबिवली में दिल दहला देने वाली वारदात

डोंबिवली में दिल दहला देने वाली वारदात

  • नाबालिग से दरिंदगी और वेश्यावृत्ति के रैकेट का खुलासा, 4 गिरफ्तार

डोंबिवली (सं. भा.) । मुंबई से सटे डोंबिवली के तिलक नगर क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुई अमानवीय घटना ने सबको झकझोर दिया है। लड़की का अपहरण कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया, उसके साथ लगातार यौन उत्पीड़न किया गया, उसे जबरन गर्भपात भी कराया गया और फिर उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। तिलक नगर पुलिस ने इस मामले में एक दम्पति और दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर, आरोपी अतितोष राजपूत के खिलाफ 15 वर्षीय लड़की के साथ दुराचार करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत बलात्कार, मारपीट और अपहरण सहित गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद से अतितोष राजपूत फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
तिलक नगर पुलिस को दो महीने बाद आखिरकार पीड़िता को बचाने में सफलता मिली। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी मुस्कान और उसके पति, जो इस देह व्यापार में शामिल थे, उन्होंने नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मुस्कान, उसके पति और दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, ताकि इस मामले में और गहराई से जांच की जा सके और फरार मुख्य आरोपी को भी जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। यह घटना समाज में नाबालिगों के शोषण और ऐसे घृणित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com