spot_img
Homeसंपादकीयज्योति की करतूत के साइड इफेक्ट

ज्योति की करतूत के साइड इफेक्ट

हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आ गई हैं। ज्योति की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ गई है। ज्योति की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उसके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी। 24 घंटे में ही 12 हजार से ज्यादा नए सब्सक्राइबर जुड़ गए। हालांकि, इस दौरान उसे ट्रोल भी किया गया और लोगों ने उसे ‘देशद्रोही’ और ‘पाकिस्तानी खातून’ कहकर कई सारी टिप्पणी की। इन दिनों ज्योति मल्होत्रा पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ी है। यूट्यूबर एन्फ्लुएंसर्स की गतिविधियों पर सवालिया निशान लग गए हैं। यूट्यूबर  के किन – किन तरह की गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। बहुत जल्द बड़ा बनने और रईसी शौक ने ज्योति को पाकिस्तानी जासूस बना दिया। ज्योति के घर से मिली उसकी डायरी में पाकिस्तानी जासूस होने के कई प्रमाण विद्यमान हैं। ज्योति ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में भारत-पाक सीमा के पास एक गांव में एक रात बिताई थी। वहां उसने स्थानीय महिलाओं से पाकिस्तान की दूरी और रिश्तों के बारे में सवाल पूछे। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा एक वीडियो में वह कहती दिखी, ‘वो देखो, एक बकरी अभी-अभी पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर क्रॉस करके आ रही है।‘ इस तरह के सवालों और टिप्पणियों ने उसकी नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजस्थान से कश्मीर तक संवेदनशील इलाकों का दौरा राजस्थान के बॉर्डर इलाके के साथ ही ज्योति ने कश्मीर के उन तमाम इलाकों की यात्रा की जो आतंकियों के निशाने पर रहते हैं। इनमें पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक और लद्दाख की पैंगॉन्ग झील शामिल हैं। पैंगॉन्ग झील चीन की सीमा से लगे एलएसी के नजदीक स्थित है। वह 2024 और 5 जनवरी 2025 को दो बार कश्मीर गई। इन सभी यात्राओं के वीडियो उसने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए। राजस्थान के बॉर्डर क्षेत्रों का विशेष फोकस ज्योति ने पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर और राजस्थान के थार क्षेत्र से जुड़े कई वीडियो बनाए। इन वीडियो में वह फेंसिंग, बीएसएफ की पोस्ट और बॉर्डर की दूसरी ओर की हलचलों को विस्तार से दिखाती रही। इन गतिविधियों को देखते हुए अब उस पर संदेह गहराता जा रहा है कि क्या ये यात्राएं सिर्फ पर्यटन के लिए थीं या किसी और उद्देश्य से। पाकिस्तान यात्रा और बढ़ता शक हिसार पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मार्च 2025 में ज्योति पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तानी यात्रा की बात ज्योति के पिता ने भी पूछताछ में कबूल की है। इसके बाद उस पर यह शक गहराया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर सकती है। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए भी उससे पूछताछ करेगी। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ज्योति ने आतंकियों की निंदा करने की बजाय भारत सरकार और सुरक्षाबलों को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा, ‘अगर इतनी सुरक्षा के बावजूद हमला हुआ है तो हम सभी दोषी हैं, सरकार और आम नागरिक भी।‘ हमले के बाद उसने पाकिस्तान से आए आतंकियों को दोषी करार न देकर सरकार पर सवालिया निशान लगाए। जो पाकिस्तान समर्थित उसकी मंशा को व्यक्त करती हैं। ज्योति ने पाकिस्तान में 10 दिन के दौरे के दौरान 10 से ज्यादा वीडियो बनाए। इनमें वह लाहौर की हरी ट्रेन, पुलिसवालों के साथ चाय पीते हुए और स्टेशन पर बातचीत करती नजर आई। एक वीडियो में वह पाक पुलिस से बिस्किट खरीदने के लिए दाम पूछती है और कीमत सुनकर तुलना करती है— “इतने महंगे?  इंडिया में तो ये 5 रुपए में मिलते हैं।” ज्योति के इस कृत्य ने न सिर्फ ज्योति को कटघरे में खड़ा कर दिया है बल्कि उन सभी यूट्यूब चैनल चलाने वालों के खिलाफ भी लोगों के मन में शक पैदा कर दिया है। सारे यूट्यूबर अब सरकारी एजेंसियों के रडार पर होंगे, इस आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com