spot_img
Homeमुंबईसोनाक्षी और ज़हीर की पहली सालगिरह

सोनाक्षी और ज़हीर की पहली सालगिरह

 ससुराल वालों ने दिया खास तोहफा, एक्ट्रेस बोलीं- ‘बेस्ट ससुराल वाले’

मुंबई(स भा): बॉलीवुड के चर्चित कपल सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। पिछले साल 23 जून को सिविल मैरिज के बाद हुई ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी तक, उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी सेलिब्रेशन की झलकियां साझा की हैं, जिसमें उनके ससुराल वालों का प्यारा तोहफा भी शामिल है।
सालों तक डेटिंग करने के बाद पिछले साल उन्होंने अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की थी। शादी के एक साल पूरे होने पर, सोनाक्षी और ज़हीर ने साथ में इस पल को एन्जॉय किया। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक मजेदार फोटो शेयर की, जिसमें दोनों ‘1’ का साइन बनाते हुए अपनी फर्स्ट एनिवर्सरी की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी। मेरे 8 साल के बॉयफ्रेंड और 1 साल के हसबैंड के लिए। भगवान का शुक्र है कि यह वही इंसान है।”
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर मिले एक खास सरप्राइज की भी फोटो शेयर की है। तस्वीर में ज़हीर काउच पर बैठे हैं और लिविंग रूम गुब्बारों और डेकोरेटिव चीजों से सजा हुआ है। इस तस्वीर के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “दुनिया में सबसे अच्छे ससुराल वाले। पहले मुझे यह इंसान दिया और फिर इतना सारा प्यार।” यह दर्शाता है कि सोनाक्षी को अपने ससुराल से कितना स्नेह मिल रहा है।
काम की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही अपने भाई कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी हॉरर-थ्रिलर फिल्म निकिता रॉय में नज़र आएंगी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com