spot_img
Homeउत्तर प्रदेशग्रामीण रोजगार को मजबूती, फतेहपुर में जी राम जी योजना पर चर्चा

ग्रामीण रोजगार को मजबूती, फतेहपुर में जी राम जी योजना पर चर्चा

चमन इरफान

फतेहपुर (सं.भा.): उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। मनरेगा के स्थान पर लागू की जा रही विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से गांवों में रहने वाले श्रमिकों को साल भर नियमित रोजगार उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है।

रविवार को फतेहपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं और मीडिया को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को प्रति वर्ष 125 दिनों तक काम की गारंटी दी जाएगी, जबकि मजदूरी का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में साप्ताहिक आधार पर किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब, पिछड़े और जनजातीय वर्ग के परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप यह योजना जल संरक्षण, ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण, आजीविका से जुड़े कार्यों और आपदा प्रभाव कम करने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

उन्होंने बताया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बोआई और कटाई के मौसम में 60 दिनों तक योजना के कार्य रोके जाएंगे, ताकि खेतों में मजदूरों की उपलब्धता बनी रहे। योजना के क्रियान्वयन में जीपीएस आधारित मोबाइल निगरानी और एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। मजदूरी भुगतान में केंद्र सरकार की भागीदारी 60 प्रतिशत और राज्य सरकार की 40 प्रतिशत होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता और बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com