spot_img
Homeमुंबई15 सितंबर तक डिस्टेंस ऑनलाइन शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थी आवेदन कर...

15 सितंबर तक डिस्टेंस ऑनलाइन शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे

मुंबई (सं. भा.) मुंबई विश्वविद्यालय (विवि) के दूरस्थ व ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) के जरिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया गया है। विस्तृत जानकारी https://mu.ac.in/distance- open-learning पर उपलब्ध है। सीडीओई के निदेशक प्रोफेसर शिवाजी सरगर ने कहा कि ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया इस साल नई शिक्षा नीति के मुताबिक की जा रही है। एमए इतिहास, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, संपादन व पत्रकारिता, जनसंपर्क, एम. कॉम, एमएससी जैसे पाठ्यक्रमों के लिए वेबसाइट https://idoloa.digitaluniversity.ac/ के जरिए आवेदन किया जा सकता है। बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रमों में भी 15 सितंबर तक दाखिले लिए जा सकते हैं। एमसीए और एमएमएस पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया भी 15 सितंबर तक जारी रहेगी।


प्रो. सरगर ने कहा कि सीडीओई के चर्चगेट, ठाणे, कल्याण, रत्नागिरी और सावंतवाडी स्थित विभागीय केंद्रों से दाखिले से जुड़ा मार्गदर्शन हासिल किया जा सकता है। पालघर में भी जल्द ही विभागीय केंद्र शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com