spot_img
Homeमुंबईबोरीवली में निःशुल्क चुंबकीय एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

बोरीवली में निःशुल्क चुंबकीय एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

बोरीवली(स भा): शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) बोरीवली विधानसभा, शाखा क्र. 13 के तत्वावधान में नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए “निःशुल्क चुंबकीय एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर” का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर उत्तर मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान हुए सम्मान समारोह में प्रमुख आयोजक अशोक सोनवणे एवं उनकी टीम ने डॉ. नरेंद्र कुमार का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

शिविर के माध्यम से अनेक नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच, उपचार और परामर्श प्राप्त किया तथा इस सार्थक पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को क्षेत्रवासियों की ओर से अत्यंत सराहना मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com