spot_img
Homeउत्तर प्रदेशशक की बीमारी ने उजाड़ दी दो परिवारों की खुशियाँ

शक की बीमारी ने उजाड़ दी दो परिवारों की खुशियाँ

फतेहपुर में पति-पत्नी की हत्या और आत्महत्या का दर्दनाक मामला

फतेहपुर(स भा): आजकल प्रेम संबंधों में बढ़ते शक और अविश्वास की बीमारी ने कई घरों को उजाड़ दिया है। फतेहपुर जिले के लम्हेटा गांव से ऐसी ही एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। रात पति-पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने हत्या और आत्महत्या का रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, मुकेश निषाद (28) हाल ही में दिल्ली से गांव लौटे थे। लौटने के बाद उन्हें अपनी पत्नी गुड़िया देवी (26) के कथित अवैध संबंधों की जानकारी मिली। इस वजह से झगड़े और तनाव लगातार बढ़ते रहे। शनिवार रात यह विवाद चरम सीमा पर पहुंचा, जब मुकेश ने पहले पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से एक तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक और एडिशनल एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दुखद घटना से तीन छोटी बेटियां अनाथ हो गई हैं। ग्रामीण घटना की वजह अवैध संबंध बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com