spot_img
Homeठाणेस्वानंद बाबा आश्रम में मनाया गया महाशिवरात्रि उत्सव

स्वानंद बाबा आश्रम में मनाया गया महाशिवरात्रि उत्सव

– समाधि पर्व पर भजन और महाभंडारा संपन्न

ठाणे (सं. भा.) । ठाणे के येऊर स्थित स्वानंद बाबा आश्रम में स्वानंद बाबा समाधि पर्व और महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुंबई, ठाणे, नई मुंबई और आसपास के हजारों भक्तों ने अटपटेश्वर महादेव पर जलाभिषेक कर हनुमान मंदिर में दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पर्व के दौरान स्वानंद बाबा सेवा न्यास द्वारा प्रकाशित दिनदर्शिका का भी विमोचन किया गया। इस विमोचन समारोह में आश्रम के मुख्य न्यासी और भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, यशोभूमि के कार्यकारी संपादक श्रीनारायण तिवारी, उद्योगपति पंकज मिश्र, राघवेन्द्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र, पुष्पराज मिश्र, पार्श्व गायक राकेश तिवारी ‘बबलू’ और लोकगायक शिवसागर मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन में शिवसेना प्रवक्ता गुलाब दुबे, श्रीश उपाध्याय, राजकिशोर तिवारी, योगेश शुक्ला, संजय शुक्ला, दीपेंद्र पाठक, प्रेम मेघनानी, पंकज तिवारी, राजकुमार मिश्र, राकेश पाण्डेय, सुरेश मिश्र समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए।

भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिससे माहौल पूर्ण रूप से भक्तिमय बना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com