ठाणे (सं. भा.) : ठाणे शहर और मीरा-भाईंदर को जल्द ही तीन-तीन स्थानों पर मृत जानवरों के अंतिम क्रिया के लिए श्मशान घाट मिलेंगे। यह घोषणा कैबिनेट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक ने की। उन्होंने ठाणे में आयोजित पेट्स शो में कहा कि दोनों शहरों में मौजूदा 6 श्मशानों को पालतू पशुओं की सुविधाओं को समायोजित करने के लिए उन्नत किया जा रहा है। इस योजना को 2023 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा कि एक माजीवाडा और दो घोडबंदर में हैं, जबकि तीन मीरा-भाईंदर में है।


