spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया न्यायालय से फरार हुआ आरोपी।

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया न्यायालय से फरार हुआ आरोपी।

कानपुर देहात (सं. भा.) पुलिस को हुए एक मुठभेड़ के दौरान एक ऐसी सफलता हाथ लगी जिससे उनकी बांछें खिल गई। मुठभेड़ के दौरान उन्होनें एक ऐसे आरोपी को धर दबोचा जो बीते दिनों न्यायालय में पेशी के दौरान फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी माती न्यायालय से फरार हुआ था और भागते हुए उसकी तश्वीर CCTV में कैद हुई थी। आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था उसी दौरान वह पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था।


आरोपी का नाम गुड्डू उर्फ पवन 31 वर्ष बताया गया है जो कानपुर नगर का रहने वाला है। उस पर कानपुर नगर और कानपुर देहात जिले में हत्या का प्रयास व पॉस्को जैसी गम्भीर धाराओं में केस दर्ज हैं।
कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से आरोपी गुड्डू के फरार होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था।
उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान पुलिस दल पर अभियुक्त गुड्डू उर्फ पवन ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था मे जिला अस्पताल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com