ठाणे (सं.भा.) मीरा रोड पूर्व के एसके स्टोन स्थित आरके लॉन (डोम) प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा व्यास पूजन, महालक्ष्मी हवन और महाप्रसाद के बाद संपन्न हुई। वृंदावन से पधारे कथा वाचक स्वामी धर्मेंद्र आचार्य के मुखारबिंद से भारी संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। अग्रोहा विकास ट्रस्ट की मीरा रोड समिति की ओर से आयोजित कथा में महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, विधायक नरेंद्र मेहता, विक्रम प्रताप सिंह, दिनेश अग्रवाल, महेश बंशीधर अग्रवाल, चमन अग्रवाल, रमनलाल चौधरी, सुरेश पहाड़िया, चंद्रकांत मोदी, बृजमोहन अग्रवाल, डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता, भरत अग्रवाल, सुशील पोद्दार, गिरीश अग्रवाल, शरद खेतान, पत्रकार राकेश दुबे, ओमप्रकाश सिंह समेत अग्रवाल समाज के अग्रणी व्यक्तियों और बड़ी संख्या में मीरा रोड – भायंदर के गणमान्य उपस्थित हुए।
ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भय गर्ग और मंत्री प्रदीप अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुरषोत्तम मास में भागवत कराने का अपना अलग ही महत्व है। पूरे सात दिन भक्ति, ज्ञान और सुमधुर भजनों से पूरा प्रांगण भक्तिमय होता रहा। अग्रोहा विकास ट्रस्ट की महिला समिति (मीरा रोड) का पूरा सहयोग मिला। विशेष रूप से महिलाओं की उपस्थिति से कथा में चार चांद लग गए। यजमानों में रोशन एवं कुसुम मालू, श्यामसुंदर हजारीलाल अग्रवाल, माधुरी श्यामसुंदर अग्रवाल, संजय और नीना गोयल, सीए विनय अग्रवाल और उद्योगपति महेश गोयल प्रमुख थे। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश गोयल, सह मंत्री राजीव सोंथालिया, सह कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल समते नरेश गोयल, विनय अग्रवाल, प्रशांत खेतान, रामरतन बजाज, सोनू गोयल, कृष्णा अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुकेश पटवारी, प्रेमसुख अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा। कथा में सातों दिन मंच संचालन देवेंद्र पोरवाल ने किया।


