spot_img
Homeमुंबईउत्तर भारतीय संघ भवन के विकास को मिली रफ़्तार

उत्तर भारतीय संघ भवन के विकास को मिली रफ़्तार

विधायक राजहंस सिंह ने निधि से दी 1 करोड़ की सहायता

मुंबई (स भा): उत्तर भारतीय समाज के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधायक राजहंस सिंह ने उत्तर भारतीय संघ भवन के विकास कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस निधि से भवन के आधुनिकीकरण और नवीनीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा।
शनिवार को उत्तर भारतीय संघ भवन में विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ विधायक सिंह के हाथों किया गया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संघ के कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, डॉ. किशोर सिंह, देवेंद्र तिवारी, नंदलाल उपाध्याय, अशोक दुबे, चंद्रभान सिंह, सुरेंद्र गिरी और प्रह्लाद पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने विधायक सिंह की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह योगदान उत्तर भारतीय समाज के सांस्कृतिक और सामाजिक केंद्र को नई ऊर्जा देगा।
संस्था के अध्यक्ष संतोष आर.एन. सिंह ने कहा कि “विधायक राजहंस सिंह ने जो सहयोग किया है, उससे संघ के विकास की दिशा में नई शुरुआत हुई है। हमारा लक्ष्य है कि यह भवन समाज के सभी वर्गों के लिए गतिविधियों का केंद्र बने।”
अंत में अध्यक्ष ने विधायक राजहंस सिंह और राज्य के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com