मुंबई( सं. भा.): नरसिंह के दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट नालासोपारा, अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान मुंबई एवं राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान मुंबई के संयुक्त तत्त्वावधान में दीपावली स्नेह सम्मेलन, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दुबे मेडिकल कॉलेज नालासोपारा के सभागृह में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने की। उनका सम्मान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से डाॅ.अशोक सिंह चौहान ने किया। स्वागताध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश दुबे का सम्मान आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने किया। डाॅ. दुबे ने समस्त व्यवस्थापन एवं कवियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सम्मान्य अतिथि लखनऊ से पधारे आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र मिश्र का सम्मान समारोह अध्यक्ष जय प्रकाशदुबे एवं संस्था के पदाधिकारियों ने शाल- पुष्पगुच्छ से किया।

समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर भारतीय संघ मुंबई के महामंत्री देवेंद्र तिवारी, विशेष अतिथि भवन निर्माता आशीष मिश्र, विशिष्ट अतिथि वीना मिश्र, एवं इंदिरा पाण्डेय का सम्मान अध्यक्ष जे पी दुबे, डाॅ रोशनी किरण तथा कुसुम तिवारी ने किया।
कवि सम्मेलन में सर्व प्रथम अपनी क्रांतिकारी रचनाओं से डाॅ श्रीभगवान तिवारी ने समा बांध दिया। प्रमुख कवियों में रामस्वरूप साहु, डॉ रोशनी किरण, मृदुल महक, कल्पेश यादव, राघवेंद्र तिवारी, राम सिंह बिखरे, कुसुम तिवारी, नीतू पाण्डेय क्रांति, अनिल त्रिपाठी कड़क, रासबिहारी पाण्डेय, वाचस्पति, श्याम अचल ने अपनी रस भरी रचनाओं से सबका मन मोह लिया।
आचार्य वीरेंद्र त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार से शुरुआत की। आशुतोष मिश्र, सुनील तिवारी, धनंजय चौबे, अजय दुबे, विकास पाण्डेय आदि कार्यकर्ताओं ने अच्छा सहयोग प्रदान किया।
आभार देवेन्द्र तिवारी ने प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


