- लाखों का माल हुआ स्वाहा
विरार (सं.भा.): शुक्रवार की देर रात को अचानक लगी आग ने फर्नीचर की एक दुकान को खाक कर दिया। उसमें रखा लाखों रुपए कीमत का माल स्वाहा हो गया।
गौरतलब है कि मनवेलपाड़ा प्रभाग क्षेत्र संत नगर स्थित डी मार्ट के पास एक फर्नीचर की दुकान में शुक्रवार की रात लगभग 12:55 बजे अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फर्नीचर के चार अन्य गोदाम सहित कई अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची वसई-विरार मनपा अग्निशमन विभाग के 30 कर्मचारियों ने चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में दुकान और गोदाम में रखें लाखों के माल जलकर खाक हो गए।
अग्निशमन विभाग के कर्मचारी द्वारा आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है.


