spot_img
Homeक्राइमक्रूरता की इंतिहा : बच्चे ने खाने में मांगा था चिकन

क्रूरता की इंतिहा : बच्चे ने खाने में मांगा था चिकन

मां ने बेटे को बेलन से पीट-पीटकर मार डाला

मुंबई (स भा): पालघर जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया। ये घटना नजदीकी रिश्तों में क्रूरता की इंतिहा दिखाती है। यहां धनसार गांव के घोड़िला कॉम्प्लेक्स में एक मां ने गुस्से में आकर अपने ही 7 साल के बेटे की बेलन से बेरहमी से पिटाई कर उसे मार डाला। बेटे की गलती बस इतनी थी कि उसने खाने में चिकन की मांग कर दी थी।

मामूली सी बात पर भड़की मां ने अपने ही बच्चे को इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काशी पाडा में 7 वर्षीय बेटे चिन्मय गणेश धुमड़े के सिर पर बेलन व अन्य चीजों से ऐसा मारा की उसकी मौत हो गयी। पालघर पुलिस ने बच्चे की मां 40 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ पल्लवी गणेश धुमड़े को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट उसे पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जुना सातपाटी रोड़ पर स्थित काशीपाड़ा के पास एक बिल्डिंग में रहन वाली इस महिला को 10 वर्षीय लव्या गणेश धुमड़े और 7 वर्षीय चिन्मय गणेश धुमड़े दो बच्चे थे।
वह अक्सर दोनों बच्चों के साथ मारपीट किया करती थी. घटना के दिन जब उसके बेटे चिन्मय ने खाने के लिए चिकन मांगा तो, यह मां अपने बच्चे पर गुस्से से इतना आग बबूला हो गयी कि वह गुस्से में आकर बेटे के सिर पर बेलन व अन्य चीजों से ऐसा मारा की वह बेहोश हो गया और दोबारा नहीं उठा। उसकी मौत हो गयीं।

पालघर पुलिस अब इस महिला के खिलाफ हत्या, बल सुरक्षा अधिनियम समेत अन्य धाराओ के तहत मामला दर्ज कर पालघर पुलिस निरीक्षक अनंत पराड़ और उनकी टीम इस मामले की जांच में जुटी है। चौंकाने वाली बात यह रही कि मां ने बच्चे को अस्पताल ले जाने की कोशिश तक नहीं की और वह घर पर ही तड़पता रहा। देर रात उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com