spot_img
Homeमुंबईदोस्त की पत्नी से अवैध संबंध रखने वाला बना कातिल

दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध रखने वाला बना कातिल

कांदिवली (सं. भा.) कांदिवली पूर्व में प्रेम-प्रपंच के चलते एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की पत्थर से मारकर निर्मम हत्या कर दी। दअरसल मामला बीते गुरुवार का है। समता नगर पुलिस ने सुबह करीब 6.30 बजे के दरम्यान दामूनगर के खदान से 36 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में बरामद किया था, जिसकी पहचान योगेश तुकाराम कांबले नामक व्यक्ति के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में रविंद्र गिरी उम्र 34 को योगेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण राणे के अनुसार मृतक योगेश की पत्नी का आरोपी रविंद्र के साथ नाजायज संबंध था। मृतक अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी को पीटा करता था, जो रविंद्र को नागवार गुजरा। मौका देखकर गुरुवार को रविंद्र ने अपने दोस्त योगेश को शराब पिलाने के बहाने से दामूनगर के खदान में ले गया, जहां अपने दोस्त को शराब पिलाकर उसके सिर पर भारी पत्थर से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com