spot_img
Homeउत्तर प्रदेशघर के चिराग पानी में डूबे। मचा हाहाकार।

घर के चिराग पानी में डूबे। मचा हाहाकार।

फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर में घर से खेलने को निकले दो सगे भाईयों की तालाब में डूब कर मौत हो गयी। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेरूईहार के रहने वाले राकेश लोधी का पांच वर्षीय पुत्र साजन व तीन वर्षीय कल्लू घर से खेलने के लिये निकले थे। जब काफी देर तक वापस नहीं आये तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चला। घर से कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब में दोनों मासमों के शव उतराते मिले। आनन-फानन उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तक उनकी मौत हो चकी थी। मासमों की हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण भी शोक में डूब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजते हुए मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com