spot_img
Homeमुंबईटूटे दांत के कारण पकड़ा गया चोर

टूटे दांत के कारण पकड़ा गया चोर

  • पुलिस ने 8 सौ अस्पतालों के लगये चक्कर

मुंबई (सं. भा.): घर में चोरी करने के लिए घूंसे चोर को उस वक्त उलटे पैर भागना पड़ा जब घर मालकिन जाग गई। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट के पाइप पकड़ कर नीचे उतरते समय जल्दीबाजी में चोर नीचे गिर गया और उसके दो दांत टूट गए। इन्हीं दांतों के आधार पर एमएचबी पुलिस ने मुंबई के लगभग 800 अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद
सांताक्रूज पश्चिम के रामकिशन अस्पताल में इलाज करा रहे चोर रोहित राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया। वह दहिसर का रहने वाला है।
इस केस में शिकायत 32 साल की एक महिला ने दर्ज कराई है जो दहिसर पश्चिम की एक बिल्डिंग के दूसरे माले के फ्लैट में रहती है। 22 जून, 2023 को आरोपी उनके घर में खिड़की से घुसा। उस वक्त महिला गहरी नींद में सो रही थी। एकाएक उनकी नींद खुली। उन्हें लगा कि कोई उनके घर की आलमारी खोल कर कुछ निकाल रहा है। उन्होंने लाइट ऑन की, तो पकड़े जाने के डर में आरोपी गोल्ड की बालियां और छह हजार रुपये लेकर भाग गया।
पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। सीनियर इंस्पेक्टर सुधीर कुडालकर की टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच शुरू की, तो नोट किया कि आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है, वह बिल्डिंग के ड्रेनेज पाइप से दूसरे फ्लोर पर संबंधित महिला के घर घुसा था। बाद में उसने इसी पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की और उसी में वह गिर गया। सीसीटीवी फुटेज में ही दिखा कि आरोपी गिरकर बड़ी मुश्किल से उठ पाया और फिर लगभग लंगड़ाते-लंगड़ाते वहां से भागा।


बिल्डिंग में जिस जगह पर आरोपी गिरा था, वहां उसके दो टूटे दात भी मिले, साथ ही वहां खून भी देखा गया। पुलिस समझ गई कि आरोपी किसी न किसी अस्पताल में जरूर भर्ती हुआ होगा। सीसीटीवी से आरोपी की शिनाख्त हो गई थी। कुछ टीमे दहिसर से विरार के तमाम अस्पतालों में गई, जबकि बाकी टीमों ने दहिसर से चर्चगेट के कई अस्पतालों का दौरा किया। खुद पुलिस द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि वह 700 से 800 अस्पतालों में आरोपी को ढूढने गई थी। मुंबई के अलग-अलग इलाको में इसी तरह घर में घुसकर चोरी करने के उसके खिलाफ पहले भी 19 मामले दर्ज हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com