spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को मिली जान से मारने की धमकी

जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को मिली जान से मारने की धमकी

दर्ज कराई शिकायत
फतेहपुर (सं. भा.) : फतेहपुर जिले में जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलाजिस्ट को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। वहीं चिकित्सक का कहना है कि उनके मोबाइल पर काल आयी थी, धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विपिन द्विवेदी बताया और कहाकि हमसे मिल लो नहीं तुम्हे जान से मार देंगे। धमकी मिलने के बाद से जिला अस्पताल के डाक्टरों में नारजगी है।
रेडियोलाजिस्ट डाक्टर राजेश कुमार द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर बताया कि उनके मोबाइल पर 9076996166 से काल आयी, फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम विपिन दिवेदी बताया। उसने जान से मारने हड्डी तोड़ने और फर्जी एससीएसटी एक्ट और धारा 376 लगवाने की धमकी दी है। उन्होंने कहाकि कल रात 9.00 बजे से 9.40 बजे के बीच में विपिन दिवेदी नामक व्यक्ति के द्वारा कई बार फोन कर के मुझे जान से मारने हड्डी तोड़ने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। उसने शहर के शादीपुर के एक रेस्टोरेंट मे मिलने के लिए दबाब बनाया गया । ऐसी स्थित में रेडियोलाजिस्ट ने निष्पक्ष तरीके से काम करने में असमर्थता जतायी है। डाक्टर ने पुलिस से सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com