spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबोलेरो सवार पहुंचे अस्पताल, एक की मौत, दस हुए घायल

बोलेरो सवार पहुंचे अस्पताल, एक की मौत, दस हुए घायल

फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई है, बोलेरो कार में सवार 1 दर्जन से अधिक महिलाएं रायबरेली के देवी मंदिर से दर्शन कर वापस फतेहपुर लौट रही थी, जैसे ही गाड़ी असनी पुल के पास पहुंची तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, हादसे में एक युवक की तो मौके पर मौत हो गई जबकि 9 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से एक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है, घायल सभी बिंदकी तहसील के कुंवरपुर के रहने वाले थे और रायबरेली के गेगासो घाट के संकटा माता मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहे थे, पुलिस को हादसे की सूचना स्थानीय ओं के जरिए मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com