- यात्रियों की यात्रा होगी आसान
ठाणे (सं. भा.) ठाणे में इलेक्ट्रिक बसों के टिकट के दाम जहां कम होंगे वहीं यात्रियों की यात्रा होगी आसान होगी। गौरतलब है कि ठाणेकरों की सेवा के लिए ठाणे मनपा परिवहन (टीएमटी) में धीरे-धीरे नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। इसके अनुसार कल्याण, नवी मुंबई रूट पर इस बस का टिकट कैसे रखा जाए, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया और टिकट की कीमत कम होगी और ठाणे के यात्रियों की यात्रा आसान होगी। कुल मिलाकर 2023-24 के लिए ठाणे मनपा परिवहन का 487.68 करोड़ रुपये का मूल बजट पेश किया गया पिछले साल ठाणे मनपा परिवहन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 620 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट पेश किया था। इसमें परिवहन प्रशासन ने मनपा से 460 करोड़ 54 लाख की सब्सिडी की मांग की थी।

इस वर्ष अनुदान के लिए 320 करोड़ 6 लाख की राशि की मांग की गई है। कोरोना काल में परिवहन उप समिति की बस सेवाएं स्थगित रहने से राजस्व संग्रह पर काफी असर पड़ा है, इसलिए इतनी सब्सिडी की मांग की गई। बताया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ वायु पहल के तहत प्राप्त धन से 11 बसें हाल ही में परिवहन बेड़े में शामिल हुई हैं।


