फ्रूट की आड़ में शराब बेचने का आरोप
ओल्ड लिंक रोड पर फेरीवालों का कब्जा
मुंबई (सं. भा.) कांदिवली पश्चिम का ओल्ड लिंक रोड आए दिन जाम रहता है। उस रोड पर ठेले पर लगने वाली दुकानों के अतिक्रमण से न केवल ट्राफिक जाम होता है। बल्कि आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है। गणेश नगर सिग्नल पर मुन्ना फ्रूट द्वारा ठेले पर फल की आड़ में शराब बेचने का आरोप लगाया जा रहा है। चुंकी यह दुकान ललानी व्हाइन शॉप के पास है। इसलिए यहां अक्सर भीड़ लगी रहती है। लोगों का कहना है कि ड्राइ डे और शराब की दुकान बंद होने के बाद भी आसानी से शराब मिल जाती है। वैसे भी फ्रूट की आड़ में रेलवे टिकट की दलाली करने वाले मुन्ना पर रेलवे के विजिलेन्स विभाग दवारा पहले कार्रवाई की गई थी जिसमे वह गिरफ्तार भी हुआ था। लेकिन छूटने के बाद फिर से टिकट के साथ अन्य कारोबार शुरु करने का आरोप आस-पास के लोगों द्वारा बताया जा रहा है।

लोगों का यह भी कहना है कि आर/साउथ वार्ड मनपा के अतिक्रमण विभाग के सैय्यद कर्मचारी से इसकी सांठगांठ है जिसके चलते शिकायत के बावजुद भी मनपा इसके खिलाफ कार्रवाई नही करती सवाल यह भी उठता है कि ओल्ड लिंक रोड पर दुकानों के सामने लगने वाले ठेले को दुकान वाले हटाते क्यों नहीं क्या वे ठेले वालों से किराया लेते है, इसी तरह से अल्फा इलेक्ट्रानिक के सामने भी ठेले खड़े होते है लेकिन न तो दुकानदार रोकता है और न ही मनपा कोई कार्रवाई करती है। लेकिन इसका खामियाजा रोड पर चलने वाले वाहनों को होता है। जो सुबह शाम जाम के कारण फसे रहते है।


