spot_img
Homeमुंबईगणेश नगर के आई एम पी चौराहे पर रहती है गाड़ियों की...

गणेश नगर के आई एम पी चौराहे पर रहती है गाड़ियों की रेलमपेल

  • शेयरिंग ऑटो वालों से वसूली करने वाले ट्राफिक हवालदार भीड़ के समय रहते हैं गायब

मुंबई (सं. भा.)। मुंबई में ट्राफिक की समस्या काफी विकराल रुप ले चुकी है। इसके लिए बढ़ती गाड़ियों की संख्या के अलावा वह ट्राफिक पुलिस वाले भी जिम्मेदार बताए जाते हैं तो भीड़ भाड़ के समय ट्राफिक वाली जगह से गायब पाए जाते हैं।
मुंबई की ऐसी ही भीड़ भाड़ वाली जगहों में से एक है कांदिवली पश्चिम, गणेश नगर का आई एम पी चौराहा। यहां पर सिग्नल लगा हुआ है पर काफी कम लोग ट्राफिक नियमों का पालन करते दिखाई पड़ते हैं। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार दोपहर और शाम के समय जब स्कूल छुटता है तब इस चौराहे पर काफी भीड़ हो जाती है। स्कूली बच्चों को सड़क पार करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इतना होते हुए भी ट्राफिक हवलदार आई एम पी चौराहे पर लगे सिग्नल से गायब रहते हैं। स्थानीय लोगों कि माने तो इस चौराहे पर एक्सीडेंट के पहले कई हादसे हो चुके हैं। लोगों का यह भी कहना है कि आईएमपी नाके से ऑटो में चार सवारी बैठा कर ऑटो रिक्शा वाले कांदिवली लेकर जाते और आते हैं। ट्राफिक पुलिस इनसे पैसे वसूलने के लिए वहां मंडराती रहती है पर उसे चौराहे पर ट्राफिक कंट्रोल करने के लिए समय नही मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com