मुंबई (सं. भा.) पश्चिम रेलवे ने सघन टिकट जांच की तीन दिनों की ड्राइव में ही करीब 5 हजार लोगों को बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़ा है। शुक्रवार को विरार स्टेशन पर करीब 200 टिकट निरीक्षकों और अधिकारियों की टीमें तैनात की गई। इससे पहले टिकट निरीक्षकों की टीमों ने एसी लोकल में बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। एसी लोकल में लोगों द्वारा लगातार बिना टिकट के यात्रियों के शिकायतें की जा रही थीं। पश्चिम रेलवे द्वारा स्पेशल ड्राइव में 30 सितंबर को 1647 लोगों को दादर में पकड़ा गया। 3 अक्टूबर को अंधेरी स्टेशन पर स्पेशल ड्राइव की गई जहां से 2693 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। 5 अक्टूबर को एसी लोकल में चलाई गई ड्राइव के दौरान 934 लोगों को बिना टिकट पकड़ा।



