spot_img
Homeमुंबईहल्दी समारोह में जमकर चले लात घूंसे, नशेड़ियों पर पुलिस ने दर्ज...

हल्दी समारोह में जमकर चले लात घूंसे, नशेड़ियों पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मुंबई (सं. भा.) । कोरोना काल में सख्त पाबंदिया लागु होने के बावजूद भी लोग मनमानी करने पर उतारू है। विरार के एक हल्दी समारोह में नशे में धुत लोगों ने एक दूसरे की जमकर पिटाई की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरार पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ समारोह में इतने लोगों के शामिल होने एफआईआर दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि विरार के पटिलपाड़ा में शनिवार रात एक हल्दी समारोह में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी और यहां नाचने के दौरान हुए विवाद के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और रविवार को कोरोना संक्रमण से जुड़े दिशानिर्देशों के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज कर ली। रविवार को सुनील तुंबड़ा पाटिल की शादी थी। इससे पहले शनिवार रात हल्दी समारोह में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। यहां आधी रात को बड़ी संख्या  में युवक नशे में धुत होकर नाच रहे थे। विवाह समारोह में 25 लोगों की मौजूदगी की ही इजाजत है इसके अलावा समारोह दो घंटे में खत्म करने के भी निर्देश हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com