spot_img
Homeउत्तर प्रदेशहादसे में घायल होमगार्ड जवान समेत दो ने दम तोड़ा

हादसे में घायल होमगार्ड जवान समेत दो ने दम तोड़ा

फतेहपुर (सं. भा.) : अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में घायल होमगार्ड जवान समेत दो लागों ने दम तोड़ दिया। कानपुर जिले के थाना साढ़ के तेजवापुर गांव निवासी मौजीलाल जहानाबाद थाने में होमगार्ड थे। शनिवार की देर शाम वह ड्यूटी करके साथी होमगार्ड अवधेश शुक्ला निवासी गंचौली, औंग के साथ घर लौट रहे थे। तभी अमौली मार्ग पर दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गई थी। इसमें होमगार्ड समेत पांच लोग जख्मी हुए थे। घायल होमगार्ड मौजी लाल की एलएलआर, कानपुर में मौत हो गई। वहीं, उधर थरियांव थाने के सनगांव निवासी 60 वर्षीय धनपत देवी पत्नी प्रभूप्रसाद शनिवार को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गई थी। इनकी जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com